नई दिल्ली, 26 अगस्त। जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के नाम इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सीबीआई ने मुंबई हमले के सिलसिले में आरोप पत्र के आघार पर इंटरपोल से नोटिस जारी करने का आग्रह किया था। सूत्रों के अनुसार इंटरपोल ने मुबई हमलों के सिलसिले मे रेड कॉर्नर नोटिया जारी किया है और अब वो जहां भी होंगे उसे देश की सरकार कानूनी रूप से उन्हें गिरफ्तार कर भारत को सौपने की लिए बाघ्य होगी। इन नोटिस के जारी होने से पाकिस्तान के लिए हाफिज सईद को आजाद छोडना मुश्किल हो जाएगा। इसके पहले पाकिस्तान ने स्पष्ट कर दिया था कि वो जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद को मुंबई हमलों के आरोप में गिरफ्तार नहीं कर सकता क्योकि उनके खिलाफ किसी तरह का सबूत नहीं है। पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक का कहना था कि सईद को केवल उन बयानों के आघार पर गिरफ्तार नहीं किया जा सकता जिनमें उन्हें मुंबई हमलों से जोडा गया है। हाफिज मोहम्मद सईद की मुंबई पर हुए चरमपंथी हमलों में भारतीय सुरक्षा एजेसिंयों को तलाश है।