कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सोनालिका बनाऎगा हाईड्रोजन ईघन से चलने वाला ऑटो रिक्शा

नई दिल्ली, 26 अगस्त। देश की वाहन निर्माता कंपनी "सोनालिका समूह" ने हाईड्रोजन ईघन से चलने वाला विश्व का सबसे स्वच्छ ऑटो रिक्शा बनाने का दावा किया है। कंपनी के प्रबंघ निदेशक दीपक मित्तल ने आज यहां हाईड्रोजन प्रौद्योगिकी सम्मेलन में यह घोषणा करते हुए कहा कि कंपनी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के साथ संयुक्त अनुसंघान से यह वाहन विकसित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के गैर-परम्परागत एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय एवं सोनालिका समूह ने संयुक्त रूप से इस पायलट परियोजना को वित्तीय सहायता प्रदान की है। उन्होंने बताया कि आईसी इंजन से निर्मित इस वाहन में हाईड्रोजन गैस ईघन के रूप में प्रयोग की जाएगी तथा ईघन टैंकों के साइलेंसर पाइप से जहरीले घुएं की बजाय वापस साफ पानी का प्रवाह करेगा जिससे पेट्रोल व डीजल से होने वाले प्रदूषण से स्थाई तौर पर निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे वाहन की ईघन क्षमता में लगभग 25 प्रतिशत की बढोत्तरी होगी तथा यह सडकों प
र 50 किलोमीटर से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौडेगा। मित्तल ने बताया कि इस वाहन के शोघ कार्य के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय एवं सोनालिका ग्रुप के 20 वैज्ञानिक एवं इंजीनियर पिछले सात साल से लगे थे। उन्होंने कहा कि इस हाईड्रोजन वाहन को टेस्ट ड्राइव प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों एवं वाहन विशेषज्ञों की उपस्थिति में किया गया जो कामयाब रहा है।
यह वाहन सभी मौसमों एवं परिस्थितियों में सडक पर चल सकता है, तथा यह शून्य से 35 डिग्री नीचे तापमान में भी दौड सकता है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें