कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हल्की बढत के साथ बंद हुए शेयर बाजार

मुंबई, 27 अगस्त। दिनभर चले उतार-चढाव के बाद शेयर बाजार में कारोबार हल्की बढत के साथ बंद हुआ। कैपिटल गुड्स और फार्मा के शेयरों में बढत देखने को मिली, जबकि मेटल और बैंकिंग के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 11 अंकों की बढत के साथ 15,781 पर और एनएसई का निफ्टी सूचकांक 7 अंकों की उछाल के साथ 4,688 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक हल्की तेजी पर रहे। बीएसई पर आज उपभोक्ता टिकाऊ सूचकांक चार फीसदी से ज्यादा चढा। इसके अलावा पूंजीगत वस्तु और दवा सूचकांक भी एक प्रतिशत से अघिक चढ गए। लेकिन घातु, बैंक और अचल सम्पत्ति क्षेत्रों में गिरावट देखी गई। सेंसेक्स में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, हीरो होंडा और डीएलएफ के शेयरों मे खासी गिरावट रही। टाटा पावर, भारती एयरटेल, विप्रो और लार्सन एंड टुब्रो और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर बढत के साथ बंद हुए।
दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर बीएसई का सेंसेक्स 69 अंक ऊपर 15,839 पर और एनएसई का निफ्टी 22 अंक ऊपर 4,703 पर कारोबार कर रहा था।

अन्य खबरें

अन्य खबरें