जयपुर, 27 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के निलंबित चल रहे तीन विधायकों का निलंबन गुरूवार को विधानसभा अघ्यक्ष दीपेंद्रसिंह ने रद्द कर दिया। इसी के साथ भाजपा का विधानसभा के पिछले सत्र से चल रहा सदन का बहिष्कार भी समाप्त हो गया। विधानसभा अघ्यक्ष ने इन विधायकों की बहाली का फैसला सुनाने के दो मिनट बाद ही सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले सरकार ने अपने सभी विधायी कार्य बिना किसी व्यवधान के निपटा लिए थे।