कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कीवी बल्लेबाज श्रीलंकाई फिरकी में उलझें

कोलंबो, 28 अगस्त। दूसरे क्रिकेट टेस्ट में श्रीलंका ने स्पिनरों मुथैया मुरलीघरन और रंगना हेराथ के 6 विकेट की बदौलत से न्यूजीलैड को 234 रन पर समेटकर पहली पारी के आघार पर 182 रन की बढत हासिल की है। श्रीलंका के 416 रन के जवाब में न्यूजीलैड की टीम लंच से पहले 234 रन पर ढेर हो गई। मेजबान टीम ने लंच तक दूसरी पारी के बिना विकेट दो रन बना लिए है। तिलकरत्ने दिलशान और तरंगा परानविताना एक एक रन बनाकर खेल रहे है। दुनिया के सबसे सफल गेंदबाज ऑफ स्पिनर मुरलीघरन ने 71 रन पर तीन विकेट चटकाए जबकि बाये हाथ के स्पिनर हेराथ ने 70 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। तेज गेंदबाज तिलन तुषारा के खाते में दो विकेट गये। आज सुबह पांच विकेट पर 159 रन से आगे खेलने उतरे न्यूजीलैड की शुरूआत खराब रही और उसने 24 रन जोडने के बाद लगातार ओवरो में कल के नाबाद बल्लेबाजों रोस टेलर और बे्रडन मैकुलम के विकेट गवां दिये।
मैकुलम 18 रन बनाने के बाद मुरलीघरन की गेंद पर स्लिप में महेला जयवर्घने को कैच दे बैठे जो टेस्ट में उनका 150वां कैच था। हेराथ ने इसके बाद 81 रन बनाने के बाद मुरलीघरन की गेंद को विकेट के पीदे प्रसन्न जयवर्घने के हाथों कैच कराया।
कप्तान डेनियल विटोरा 23 रन और जेकब ओरम 24 रन इसके बाद आठवें विकेट के लिए 43 रन जोडकर टीम को फालोआन से बचाया। दिलशान ने विटो को चामरा कपुगेदारा के हाथों कैच कराकर इसे साझेदारी को तोडा जबकि ओरम भी हेराथ की गेंद पर कपुगेदारा को ही कैप थमाकर पलेविलय लौटे। मुरलीघरन ने इयान ओ ब्रायन (4) को पगबाघा आउट करके न्यूजीलैड की पारी का अंत किया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें