भारत समाचार
बीसीसीआई राज्य संघों को आठ करोड देगा

इसके अलावा इस सूची में तीन अन्य इकाईयों भारतीय विश्वविद्यालय संघ मुंबई को क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और कोलकाता का नेशनल क्रिकेट क्लब भी शामिल नहीं है। ये तीनों बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त है। आईपीएल की जिन आठ फ्रेचाईजी ने बीसीसीआई से टीम खरीदी है।
वह इसके लिए दस साल में भुगतान करेंगी। यह राशि 6 करोड 70 लाख से लेकर 11 करोड 10 लाख डॉलर तक है। बीसीसीआई ने सोनी को नौ वर्ष के लिए आईपीएल के प्रसारण अघिकार 8,000 करोड रूपए में बेचे है। जिसका बडा हिस्सा फ्रेसाईजी के पास जाएगा जिन्हें टिकटों की बिक्री का हिस्सा भी मिलेगा।




















