कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रिलायंस गैस विवाद पर सुनवाई 20 अक्टूबर से

नई दिल्ली, 28 अगस्त। गैस आपूर्ति को लेकर अंबानी बंघुओं के बीच जारी विवाद की सुनवाई उच्चातम न्यायालय ने 20 अक्टूबर से करने का फैसला किया है। पूर्व निर्घारित कार्यक्रम के अनुसार मामले की सुनवाई एक सितंबर को होनी थी, लेकिन किन्ही कारणों से इसकी तिथि में बदलाव किया गया है। इस मामले में सरकार और आंघ्र प्रदेश की बिजली उत्पादक कंपनियों तथा फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की याचिका पर सुनवाई भी उसी दिन की जाएगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के वकील ने अदालत से मामले की सुनवाई 20 अक्टूबर तक टालने की अपील की थी। हालांकि, अनिल अंबानी ग्रुप के वकील ने मुकुल रोहतगी ने कहा था कि उन्हें मामले की सुनवाई पर कोई आपत्ति नही है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की याचिका पर मुकेश और अनिल अंबानी गु्रप की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है।
मुकेश और अनिल अंबानी ने रिलायंस समूह के 2005 में विभाजन के दौरान केजी बेसिन से गैस आपूर्ति को लेकर एक समझौता किया था। अनिल अंबानी का आरोप है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज गैस आपूर्ति की दरों को लेकर समझौते का पालन नही कर रही है, और तेल मंत्रालय भी उसका साथ दे रहा है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला