कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नेहरू कप मे श्रीलंका की करारी हारी

नई दिल्ली, 29 अगस्त। नेहरू कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में किर्गीस्तान ने अंबेडकर स्टेडियम में अंतिम राउंड रोबिन मैच में श्रीलंका को 4-1 से करारी शिकस्त देकर जीत दर्ज की। मघ्य एशियाई टीम की ओर से जेमलियाउनहोन एंटन ने 34वें एमिरोव इलदार ने 45वें, मुर्जाएव मिर्लान ने 56वें और उसानोव रूस्तम ने 70 वें मिनट में गोल किया जबकि श्रीलंकाई कप्तान चाथुरा मुद्रांगाने 53वें मिनट मे इस अंतर को कम किया। किर्गीस्तान ने इस जीत से पांच देशों के टूर्नामेंट के चार मैचों में चार अंक पर अभियान समाप्त किया, लेबनान के भी चार अंक है। जबकि श्रीलंकाई टीम निचले स्थान पर रही, उसने लेबनान पर जीत से तीन अंक हासिल किये। दोनो टीमों के लिए टूर्नामेंट के इस मैच में जीत और हार का कोई मतलब नहीं था। लेकिन दोेनों ने आक्रामक खेल खेला और विपक्षी गोलपोस्ट पर गोल करने के कई प्रयास किये।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें