नई दिल्ली, 30 अगस्त। विश्व के जूनियर नंबर वन खिलाडी युकी भांबरी ने यहां शीर्ष वरीयता प्राप्त विष्णुवर्घन को 6-4, 6-3 से हराकर चौथा आईटीएफ एकल टूर्नामेट जीत लिया। डीएलटीए परिसर में हुए मैच में दूसरी वरीयता प्राप्त युकी पहले सेट में 0-3 से पीछे चल रहे थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए विष्णुवर्घन को सीघे सेटों में हरा दिया। युकी के लिए यह जीत बहुत उत्साहवर्घक है, क्योंकि वे अब अमरीकी ओपन के जूनियर वर्ग में खेलने के लिए रवाना होने वाले है। अप्रैल में अपना पहला आईटीएफ टूर्नामेंट जीतने वाले स्थानीय खिलाडी युकी के लिए यह पिछले पांच महीनों में चौथा एकल खिताब है।
वहीं विष्णु के लिए यह लगातार दूसरा सप्ताह है, जब वे उपविजेता रहे है। पिछले सप्ताह वे फाइनल में कोरियाई खिलाडी यंग जून किम के हाथों पराजित हो गए थे।