नई दिल्ली, 31 अगस्त। कार निर्माता कंपनी होंडा सिएल अगले त्यौहारी सीजन में अपनी सेडान सिविक का नया संस्करण बाजार में लॉन्च कर सकती है। ताकि इस कार की बिक्री फिर बढाई जा सके। जानकार बता रहे है कि कंपनी कुछ बदलावों के साथ सिविक को अगले कुछ महीनों में पेश कर सकती है। होंडा सिएल कार्स इंडिया के उपाघ्यक्ष ज्ञानेश्वर सेन ने इस बारे में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उत्पादन क्षमता बढाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्पादन तो मांग पर निर्भर करता है। हमारी कारो की मांग बढ रही है। हम अगले माह से उत्पादन 50 प्रतिशत बढाने की योजना में है।