कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मुआवजा मिला तो सिंगूर की जमीन लौटा देंगे टाटा

कोलकाता, 1 सितंबर। टाटा सन्स के अघ्यक्ष रतन टाटा ने मंगलवार को कहा कि समूह पश्चिम बंगाल में सिंगूर की जमीन वापस करने को तैयार हैं बशर्ते राज्य सरकार वहां हुए निवेश का मुआवजा दे दे। रतन टाटा ने टाटा टी की सालाना आम बैठक के मौके पर कहा, हम जमीन को अपने कब्जे में नहीं रखना चाहते। यदि सरकार वहां हुए निवेश का मुआवजा देती है, तो हम इसे वापस कर देंगे। राज्य सरकार ने टाटा मोटर्स को नैनो कार परियोजना के लिए सिंगूर में 997 एकड जमीन दी थी। कंपनी को पिछले अक्टूबर में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के विरोध के बाद इस परियोजना को छोडना पडा था। तृणमूल कांग्रेस की मांग थी कि टाटा को आवंटित 400 एकड जमीन किसानों को वापस कर दी जाए। ममता का आरोप था कि जमीन का अधिग्रहण जबरन किया गया है।
कंपनी ने इससे पहले कहा था कि उसने करीब 1500 करोड रूपए का निवेश किया है। टाटा ने कहा कि टाटा मोटर्स के पास सिंगूर को लेकर कोई परियोजना नहीं है। यदि राज्य सरकार के पास इस जमीन के संबंध में कोई योजना है, तो हम उसके साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

अन्य खबरें

अन्य खबरें