नई दिल्ली, 1 सितंबर। देश की सबसे बडी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया ने अगस्त के दौरान अपनी बिक्री में 41.56 फीसदी की बढोतरी दर्ज की। इस दौरान कंपनी ने 84,808 कारें बेची। घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 29.29 फीसदी बढकर 69961 कारें रही, जबकि बीते साल अगस्त में उसने 54113 कारें बेची थी। वही उसका निर्यात बढकर दोगुने से अघिक 14,847 कारों का रहा। बीते साल की इसी अवघि में कंपनी ने 5795 कारों का निर्यात किया था। बीएसई में आज सुबह 11.19 बजे कंपनी का शेयर 3.85 प्रतिशत की बढत के साथ 1,492 रूपये पर है, हालांकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 1,493.80 रूपये तक चला गया था।