कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नकली नोट गिरोह में नेपाल के पूर्व राजकुमार का नाम

भोपाल 1, सितम्बर। भोपाल शहर में पकडे गए नकली नोट चलाने वाले गिरोह के तार नेपाल के पूर्व राजकुमार पारस से जुडे होने की बात सामने आई है, म.प्र. पुलिस ने अघिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नही की है। आंतकवाद निरोघक प्रकोष्ठ (एटीसी) द्वारा पकडे गए नेपाल के दो लोगों से पूछताछ की बात सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार उत्तरप्रदेश के बहराइच में नकली नोटों के सौदागर विक्की मनिहार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी ने पूछताछ में पारस के अंडरवल्ड डॉन दाऊद से संबंघ होने की जानकारी दी है। एटीसी द्वारा11000 रूपए मूल्य की नकली मुद्रा के साथ पकडे गए नेपाल के अतीक उर्फ राणा अशोक कुमार श्रीवास्तव और राजेश गुप्ता ने पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए है। इसके मुताबिक नेपाल में इमरान उर्फ लंबू इस गिरोह का मुखिया है, और इसमें नेपाल के पूर्व मंत्री सलीम अंसारी का पुत्र युनूस अंसारी भी शामिल है। मप्र और छत्तीसगढ के 22 लोगों का संबंघ इस गिरोह से संबंघ होने की जानकारी एटीसी को मिली है।
सूत्रों के अनुसार पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि युनूस अंसारी नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र के पुत्र पारस और अंडरवल्ड डान दाऊद के बीच मघ्यस्थ की भूमिका निभाता है। अतीक व राजेश को शुक्रवार रात को टे्रन से गोरखपुर जाते समय गिरफ्तार किया था। युनूस का फिलहाल पता नही चल पाया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें