भारत समाचार
सात-आठ महीने बाद मिलेंगे अर्द्धपारदर्शी एलपीजी सिलेंडर

कंपनी के एक अन्य अघिकारी ने बताया कि वजन में काफी हल्के और अर्द्धपारदर्शी होने की वजह से ग्राहक इसमें गैस का स्तर देख सकेंगे और सिंथेटिक मैटेरियल से बने होने से इसमें विस्फोट नही होगा। उन्होंने बताया कि शुरूआत में कंपोजिट सिलेडर की लागत अघिक होगी क्योंकि इसका आयात किया जाएगा।
लेकिन एक बार देश में ही इसका विनिर्माण होने के बाद इसकी लागत काफी घट जाएगी। कंपनी शुरूआती दौर में बेंगलूरू, चेन्नई और मुंबई में इसकी टेस्ट मार्केटिंग कर रही है।










