चंडीगढ, 1 सितंबर। कबड्डी प्रेमियों के लिए यह खुश खबरी है कि अगले साल विश्व कबड्डी लीग आयोजित करने की घोषणा पंजाब सरकार ने की है। जिसमें विजेता को एक करोड रूपए दिये जायेंगे। उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बाद ने कहा कि राज्य सरकार अगले साल विश्व कबड्डी लीग आयोजित करायेगी। जिसमें विजेता केा एक करोड के अलावा दूसरा इनाम 50 लाख और तीसरा इंनाम 25 लाख का होगा। बादल ने कहा कि कबड्डी लीग में दुनिया की चोटी की टीमों को आमंत्रित किया गया है।