कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कश्मीर : गुरेज में घुसपैठ करते 5 आतंकी ढेर

जम्मू, 2 सितंबर। सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार को कश्मीर के गुरेज सेक्टर के बांदीपोरा इलाके में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। इस दौरान दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में पांच आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है।
मुठभेड के बाद सेना के जवान पूरे इलाके में छानबीन कर रहे हैं। माना जा रहा है कि दस से पंद्रह आतंकवादियों के ग्रुप ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की थी। शेष आतंकवादी वापस पाक सीमा में लौट गए या भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए. इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। सेना के जवान उनका पता लगाने में जुटे हैं।

अन्य खबरें

अन्य खबरें