भारत समाचार
अगस्त का महीना आटो कंपनियों के लिए बेहतर साबित हुआ

बिक्री में बढोत्तरी दर्ज करने के मामले में दोपहिया वाहन कंपनियां भी पीछे नही रही। अगस्त 2009 में हीरो होंडा मोटर्स की बिक्री 35.88 फीसदी बढकर 4,15,137 रही। कंपनी के इतिहास में एक महीने में उसकी यह अब तक की सबसे अघिक वाहनों की बिक्री है। वहीं दूसरी ओर, टीवीएस मोटर ने अपने दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री में 10.95 फीसदी की बढत हासिल की। पिछले महीने कंपनी ने 26,842 वाहन बेचे, जबकि बीते वष की इसी अवघि में उसकी बिक्री 1,14,321 वाहनों की थी। दोपहिया वाहन बनाने वाली सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की बिक्री 17.68 फीसदी बढकर 13,030 इकाइयों की रही, जबकि अगस्त 2008 में कंपनी ने 11,072 वाहनों की बिक्री दर्ज की थी।
एसयूवी बनाने वाली दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अगस्त, 2009 में अपने वाहनों की बिक्री में 14. 84 फीसदी की बढोतरी दर्ज की और इस दौरान उसने 22,063 वाहन बेचे। वहीं दूसरी ओर, होंडा सिएल कार्स इंडिया की बिक्री 3.98 फीसदी बढकर 4,102 कारों की रही, जबकि बीते साल अगस्त में कंपनी ने 945 कारें बेची थी।
कुल मिलाकर अगस्त का महीना आटो कंपनियों के लिए बेहतर साबित हुआ।










