कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आईसीसी पुरस्कार : धोनी तीन श्रेणियों में नामांकित

मुंबई, 2 सितंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 2009 के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पुरस्कारों के तीन श्रेणियों में नामांकित किया गया है। मुंबई में बुधवार को सभी नामांकनों का ऎलान किया गया। इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री और भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी मौजूद थे।
धोनी वर्ष 2009 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाडी और सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय खिलाडी वर्ग में नामांकित हुए हैं। इसी के साथ टीम के साथी खिलाडी गौतम गंभीर और हरभजन सिंह को भी वर्ष 2009 के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी के लिए नामांकित किया गया है। इन दोनों खिलाडियों का नामांकन वीवीएस लक्ष्मण के साथ सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाडी की श्रेणी में भी हुआ है।
युवराज सिंह और वीरेंद्र सिंह को वर्ष 2009 के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय खिलाडी में नामांकन मिला है, जबकि उभरते खिलाडियों की श्रेणी में अमित मिश्रा को नामांकित किया गया है। जहीर खान को ट्वेंटी-20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए नामांकित किया गया है। महिला वर्ग में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मिथाली राज को वर्ष 2009 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के लिए नामांकित किया गया है। इस वर्ष के आईसीसी पुरस्कार एक अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दिए जाएंगे।

अन्य खबरें

अन्य खबरें