भारत समाचार
क्रिकेटर हरभजन के खिलाफ दर्ज शिकायत रद्द

न्यायमूर्ति महेश ग्रोवर ने इस संबंघ में एक जिला अदालत में शिकायत दर्ज कराने के मामले में दो शिकायतकर्ताओं पर दस-दस हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया है। उच्चा न्यायालय ने 27 मई को जिला अदालत में हुई कार्यवाही को स्थगित कर दिया। मामला पिछले साल अक्टूबर में कलर्स चैनल पर एक शो मे रावण सीता नृत्य से जुडा है।
वकील अरविंद ठाकुर ने विजय भारद्वाज के साथ हरभजन के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। हरभजन ने शो में मोना सिंह के साथ हिस्सा लिया था। शिकायत में मोना का भी नाम था। आईपीसी की घारा 298 और 120 बी के तहत दाखिल याचिका मे यह दलील भी दी गयी है कि हरभजन और मोना ने लोगो की घार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचायी।










