कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिहार: जहानाबाद मेले में भगदड, 4 की मौत

बिहार, 3 सितंबर। बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में आज अनन्त चतुर्दशी के मौके पर लगने वाले मेले में भगदड मच जाने से 4 दर्शनार्थियों की मौत हो गई, और 50 से अघिक घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर है। इन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय करीब 25 हजार दर्शनार्थी वहां मौजूद थे। भीड के दबाव से सीढियों की रैलिंग टूट गई, जिससे कुछ श्रद्धालु 20 फुट नीचे छोटी पहाडी पर जा गिरे। इसके साथ ही वहां भगदड मच गई। तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे मामले की जांच के आदेश देते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में हुई घटना पर दुख प्रकट करते हुए इस पूरे मामले की जांच एक समिति द्वारा कराये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस जांच समिति के अघ्यक्ष मुख्य सचिव अनूप मुखर्जी होंगे। उन्होंने मृतक के परिजनों को डेढ-डेढ लाख रूपये मुआवजा देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि मामले में दोषी लोगों को किसी हाल में बख्शा नही जाएगा।

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला