लंदन, 3 सितंबर। "क्वीन ऑफ पॉप" बुल्गरिया की राजघानी सोफिया में "स्टिकी एंड स्वीट" शो के दौरान कथित रूप से स्टेज पर दो बार बेहोश होकर गिर पडी थी। सुत्रों के अनुसार शनिवार को "होलीडे" गाते समय कार्यक्रम के बीच में मैडोना के दल के सदस्य चिंतित हो गये थे। "स्टिकी एंड स्वीट" के अंतिम चरण में थके होने के बावजूद मैडोना ने आराम करने से मना कर दिया था। इजराइल में इस सप्ताह एक संगीत कार्यक्रम के साथ मैडोना अपने विश्व अभियान को समाप्त करेंगी।