यूएस ओपन मे फेडर-हेविट का मुकाबला, नडाल अगले दौर में
Sep 2, 2009 10:41 PM
न्यूयार्क, 3 सितंबर। अमेरीकी ओपन में रोजर फेडरर ने तीसरे दौर में जगह बन ली है। उनका सामना विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाडी लेटन हेविट से होगा। छह बार के ग्रैड स्लैम विजेता राफेड नडाल ने भी शुरूआती बाघा आसानी से पार कर ली है। दुनिया के एक नंबर खिलाडी फेडरर अपने करियर का 16वां ग्रैडस्लैम खिताब प्राप्त करने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने जर्मनी के साइमन ग्रेयुल को कल 6-3, 7-5, 7-5 से हरा दिया। नडाल ने वर्ष के अंतिम ग्रैडस्लैम में अपने अभियान की शुरूआत फ्रांस के रिचर्ड गेस्केट पर 5-2, 6-2, 6-3 से जीत दर्ज की। चोट के कारण नडाल 2008 का विंबलडन खिताब बरकरार नहीं सकें ओर दो महीनें बाद कोर्ट से बाहर रहें। फ्रेंच ओपन के चौथे राउंड में स्वीडन के रोबिन सोडरलिंग से हारने के बाद यह उनका पहला गैड स्लैम मैचा था। सोहरलिंग से मिली शिकस्त से उनके रोलां गैरा पर चार वष के खिताबी कब्जे को बढाने का अभियान भी समाप्त हो गया था। नडाल ने कहा कि ऎसा लग रहा है जैसे मै प्रतियोगिता से दो वर्ष से बाहर था। जबकि मै सिर्फ दो महीने बाहर था। मै इस टूर्नामेंट में तरोताजा महसूस कर रहा है, ऎसा मुझे पहले कभी नहीं लगा। मै नहीं जानता कि यह ताजगी अच्छी है या नहीं, लेकिन मै तरोताजा हूं।