कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

विमान में आग लगी, सभी यात्री सुरक्षित

मुंबई, 4 सितंबर। यहां आज एक बडा हादसा होने से टल गया जब एक यात्री विमान में उड्ान भरने के दौरान आग लग गई। आग पर तुरंत ही काबू पा लिया गया। एअर इंडिया के इस विमान में 213 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान मुंबई से रियाद जा रहा था। मुंबई इंटरनेशनल एअरपोर्ट लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने बताया कि जैसे ही उडान एआई 829 ने रनवे पर दौडना शुरू किया वहां तैनात कर्मचारियों ने विमान में आग लगी देखी। कर्मचारियों की सतर्कता के कारण आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। सभी यात्रियों को आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला गया।

अन्य खबरें

अन्य खबरें