भारत समाचार
राजशेखर को अंतिम विदाई आज, पीएम-सोनिया ने दी श्रद्धांजलि

इस बीच, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अघ्यक्ष सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी शुक्रवार सुबह हैदराबाद पहुंचे और राजशेखर रेड्डी के पार्थिव शरीर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके परिवार को ढाढस बंधाया। बाद में उनका पार्थिव शरीर जनता के अंतिम दर्शनार्थ शुक्रवार सुबह 10 बजे उनके निवास से हैदराबाद स्थित लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम ले जाया गया। उनके निवास से स्टेडियम तक उनकी अंतिम यात्रा में लाखों लोग उमड पडे।
लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में रेड्डी का पार्थिव शरीर लोगों को दर्शनों के लिए एक बजे तक रखे जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद उनका शव अंतिम संस्कार के लिए कडप्पा जिले में उनके गृह नगर पुलिवेंदला ले जाएगा, जहां उनके शव को दफनाया जाएगा।










