हैदराबाद, 4 सितंबर। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु की खबर से दुखी 67 लोगों द्वारा आत्महत्या करने या सदमे से मौत की घटनाओं को देखते हुए उनके बेटे जगनमोहन रेड्डी ने लोगों से अपील की है कि वे धैर्य रखें और किसी तरह का उग्र कदम नहीं उठाएं। एक बयान में जगन ने कह, इन घटनाओं के कारण (आत्महत्या) के कारण मेरे पिता की आत्मा की शांति से नहीं रह पाएगी। उनक चेहरा सदा मुस्कराता रहता था और उन्होंने गरीबों के उत्थान के लिए काम किया। लोगों को इस तरह का कदम नहीं उठाना चाहिए। मीडिया में आ रही खबरों से पता चला है कि हेलिकॉप्टर दुर्घटना में रेड्डी की मौत की खबर सुनते ही आठ लोगों की ह्वदयाघात से मौत हो गई।
समाचारों में बताया गया है कि इस घटना से दुखी करीब 67 लोगों ने गुंटूर, पूर्वी गोदावरी, हैदराबाद, रंगारेड्डी, प्रकाशम, मेडक, नलगोण्डा, करीमनगर और कडप्पा आदि जिलों में आत्महत्या कर ली।