कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रेड्डी के सदमें से आन्ध्र में 67 की मौत

आन्ध्रप्रदेश 4,सितम्बर। आन्ध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी को चाहने वाले बहुत अधिक संख्या मे है। अपने नेता की मौत की खबर को सुनते ही लोग सदमे में आ गये है, गुरूवार से अब तक 67 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 10 लोगों ने आत्महत्या की है। अन्य के मौत दिल का दौरा पडने से हुई है। आठ लोगों ने भी आत्महत्या के प्रयास किए है। जिसमें कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं आम लोग शामिल है, जिन्होंने वाईएसआर की अनेक कल्याण योजनाओं से फायदा उठाया था। एक बुजुर्ग दंपत्ति ने गोदावरी नदी में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की है, लेकिन उन्हें बचा लिया गया है। दक्षिण भारत में नेताओं के साथ लोगों के काफी भावनात्मक संबंध रहे है। रेड्डी प्रदेश के लोकप्रिय नेता थे तथा गरीब लोगों के लिए कई कल्याणीकारी योजनायें बनाई थी। पूरे राज्य में शोक की लहर है, लोगों का रो-रोकर बूरा हाल है। आघ्रप्रदेश में पांच दिन का शोक रखा गया है।admin

अन्य खबरें

अन्य खबरें