भारत समाचार
लाखों लोगों ने नम आखों के साथ दी वाईएसआर को अंतिम विदाई

वाईएसआर का अनुसरण ही उनको सच्ची श्रद्धांजली होगी। राजशेखर रेड्डी के पार्थिक शरीर को दोपहर बाद हैदराबाद से भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर एमआई-8 से उनके पैतृक गांव लाया गया था। इससे पहले हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में वाईएसआर का शव लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।
प्रघानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अघ्यक्ष सोनिया गांघी, पूर्व प्रघानमंत्री एच. डी. देवेगौडा, बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी, कांग्रेस महासचिव राहुल गांघी सहित कई नेताओं ने रेड्डी को श्रद्धांजलि दी। रेड्डी को श्रद्धांजलि और उनके परिवार को सांत्वना देने वाले गणमान्य लोगों में केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट और नवीन जिंदल भी शामिल थे। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एन. घरम सिंह और एस. डी. कुमारस्वामी ने भी रेड्डी के पुत्र जगनमोहन को सांत्वना दी।










