लाहौर, 5 सितंबर। पाक टीम के कप्तान युनूस खान खिलाडियों का एक संगठन बनाना चाहते है। उनका कहना है कि उनकी कोशिश पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के खिलाफ लामबंदी की नहीं, बल्कि वह क्र्रिकेटरों के कल्याण के लिए काम करना चाहते है। अपनी इसी मंशा केा लेकर युनूस ने पिछले दिनों टी-20 विश्व कप के दौरान लंदन में "फैडरशन ऑफ इंटरनेशलन क्रिकेटर्स एसोसिएशन" (फीका) के अघ्यक्ष टिम में से भी मुलाकात की थी। उन्होंने में से संगठन बनाने के बारे में पूरी जानकारी ली थी। "द नेशन" के मुताबिक युनूस ने इस सिलसिले में पाकिस्तानी टीम के कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों से चर्चा की है। अब वह इस बारे में बात करने के लिए पीसीबी आघिकारियो से मुलाकात की योजना बना रहे है। युनूस ने कहा कि मै पाकिस्तान में क्रिकेटरों की बेहतरी केलिए काम करना चाहता हूं क्योकि कई क्रिकेटर भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे है। हमारा मकसद पीसीबी के खिलाफ लामबंदी करना नहीं बल्कि क्रिकेटरों के अघिकारियों के लिए काम करना है।