कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कांग्रेस अकेले लडेगी बिहार विधानसभा उप चुनाव

नई दिल्ली, 6 सितंबर। लोकसभा चनाव में मिली सफलता से उत्साहित कांग्रेस बिहार में राजद-लोजपा गठबंधन और राजग दोनों से समान दूरी बनाए रख कर विधानसभा की 18 सीटों के उपचुनाव अकेले अपने दम पर लड रही है। बिहार मे अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सेमिफाइनल के रूप में देखे जा रहे इन उपचुनावों में कांग्रेस इस नारे के साथ मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास कर रही है कि आपने राजद और राजग दोनों को परखा, अब राज्य का कायापलट करने का एक मौका हमें दे। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में अकेले चुनाव लड रही है और उसका राजद-लोजपा गठबंघन से कोई तालमेल नहीं है। अहमद बिहार के प्रमुख नेता हैं और केंद्र में पिछली सरकार में मंत्री थे। उन्होंने कहा, कांग्रेस अब एकमात्र विकल्प है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें