लंदन, 6 सितंबर। हॉलीवुड नायिका लिडसे लोहान के पिता माइकल ने अपनी बेटी के दोस्त सामंथा रॉनसन से माफी मांगी है। पिछले साल माइकल ने सामंथा पर लोहान का करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था। माइकल ने कहा कि पिछले साल उन्होंने सामंथा को जो कुछ भी कहा उसके लिए वह माफी मांगते है उन्होंने कहा मै सामंथा से माफी मांगता हूं। मै अब उसकी तारीफ करता हूं। क्योकि उसने मेरी बेटी का घ्यान रखा था। उसके प्रति मेरा नजरिया अब बिल्कुल बदल चुका है।