निर्देशक फैसल पर पाकिस्तानी अभिनेत्री मीरा को धमकी देने का आरोप
Sep 6, 2009 10:18 PM
नई दिल्ली, 7 सितंबर। बॉलीवुड निर्देशक फैसल सैफ पर पाकिस्तानी अभिनेत्री मीरा ने धमकी देने का आरोप लगाया है। मीरा के अनुसार फैसल सैफ ने पाकिस्तान के फैसलाबाद में रहने वाले उद्योगपति अतीक-उर-रहमान के जरिए उन्हें लाहौर में धमकी दिलवायी। अतीक-उर-रहमान और फैसल सैफ दोनों बिजनेस पार्टनर है, जिनका दुबई में भी काम है। पाकिस्तानी अदाकारा मीरा के आरोपों के मुताबिक फैसल सैफ ने अतीक-उर-रहमान को इस काम के लिए पैसे तक दिए। इस सबके बीच दिलचस्प बात है कि पाकिस्तानी बिजनेसमैन अतीक-उर-रहमान खुद को मीरा का पूर्व पति बताते है। जबकि मीरा ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है। हालांकि रहमान ने निकाह के सभी दस्तावेज कोर्ट और मीडिया में पेश किए है, जिनकी जांच की जा रही है। वहीं मीरा ने आज पंजाब के चीफ मजिस्ट्रेट के दफ्तर पहुंच कर रहमान और फैसल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।