कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

वनडे में बदलाव की जरूरत नहीं : इमरान

कराची, 7 सितंबर। भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का वनडे क्रिकेट के प्रारूप में बदलाव का विचार पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान को रास नहीं आया जिनका मानना है कि 50 ओवरों के खेल का अपना रोमांस है। इसमें बदलाव करने की जरूरत नहीं है। तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के साथ शौकत खानम कैसर रिसर्च अस्पताल के लिए घन जुटाने के अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत इमरान ने कहा कि खेल के प्रत्येक प्रारूप की अपनी उपयोगिता और रोमांस प्रारूप बेहतर यही होगा कि इनमें बदलाव नहीं किया जाए। क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने इमरान ने कहा कि यदि अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट को संतुलित तरीके से तैयार किया जाता है तो मुझे नहीं लगता कि टी-20 क्रिकेट लोकप्रियता टेस्ट या वनडे के लिए खतरा पैदा करेगी।

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला