न्यूयार्क, 7 सितंबर। यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में बेल्जियम की किम क्लिस्टर्स ने तीसरी वरीयता प्राप्त अमेरीका की वीनस विलियम्स को एक रोमांचक मुकाबले में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट के पुरूष एकल वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के एंडी मरे और तीसरी वरीयता प्रापत स्पेन के राफेल नडाल अपने अपने मैच जीतकर चौथे दौर में पहुंच गए है। रविवार देर रात तक खेले मुकाबले में क्लिस्टर्स ने वीनस को 6-0, 0-6, 6-4 से पराजित कर अंतिम आठ में प्रवेश किया। वाइल्ड कार्ड प्रवेशी क्लिस्टर्स ने अच्छी शुरूआत करते हुए पहल सेट 27 मिनट में ही जीत लिया। दूसरे सेट में वीनस ने अपनी गलतियों पर लगाम करते हुए सेट 0-6 से जीतकर मुकाबले में बरारी कर ली। लेकिन निर्णायक सेट में क्लिस्टर्स ने अमेरीकी खिलाडी का चुनौती को घ्वस्त करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया जहां उनका मुकाबला चीन की ली ना से होगा। चीन की इस 18वीं वरीयता प्राप्त खिलाडी ने 26वीं वरीयता प्राप्त इटली की फ्रांसेस्का सियावोन को 6-2, 6-3 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।