जयपुर, 7 सितंबर। नेशलन यूथ शतरंज प्रतियोगिता संभवत: दिसंबर में जयपुर में आयोजित की जाएगी। पहली बार राजस्थान को आवंटित की गई इस प्रतियोगिता में देशभर के कई ग्रैड मास्टर और अतंरराष्ट्रीय मास्टर्स सहित करीब 100 से अघिक खिलाडियों के हिस्सा लेने की संभावना है। भारतीय शतरंज संघ के सचिव डी वी सुन्दर ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रीय यूथ प्रतियोगिता की मेजबानी पहली बार राजपूताना शतरंज संघ को सौपी गई है। जिसका आयोजन जयपुर में कराया जाएगा। सुन्दर अस्पताल में भर्ती भारतीय टेबल टेनिस संघ से सचिव मूलचन्द चौहान की कुशलक्षेम जाने आए थे। सुन्द्रर तमिलनाडु शतरंज संघ के सचिव भी है। सुन्दर ने इस बात पर खुशी जताई कि पिछले कुछ सालों में राजस्थान में हेटिंग टूर्नामेंट बढे है और अब सौ से अघिक रेंटिंग खिलाडी राजस्थान में है।