कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

विश्व कप फुटबॉल क्वालीफायर मैच में अर्जेटीना की हार

अर्जेटीना, 7 सितंबर। फुटबॉल में क्वालीफायर मैच में ब्राजील ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी अर्जेटीना को 3-1 से पराजित किया। इस हार के बाद माराडोना की टीम अर्जेटीना के विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की राह और कठिन हो गई। शनिवार को खेले गए खेल गए मैच में ब्राजील ने लुइस फेबियानों के दो गोल की मदद से अर्जेटीना की ओर से एकमात्र गोल मिडफिल्डर जिसस डाटोलो ने किया। इस जीत के साथ पांच बार के विश्व चैपियन ब्राजील के 30 अंक हो गए है और वह अन्य दक्षिण अमेरीकी टीमों से बहुत आगे है। जबकि उसके तीन मैच अभी शेष है। जबकि अर्जेटीना की टीम ब्राजील, चिली और परागुए के बाद चौथे स्थान पर है। इस हार के साथ ही अर्जटीना की विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की राह और कठिन हो गई। वहीं कल ही खेले गए विश्व कप फुटबॉल के अन्य क्वालीफायर मैचों में परागुए ने बोलिविया को 1-0 और कोलबिया ने इक्वेडोर को 2-0 से हराया जबकि चिली और बेनेजुएला का मैच 2-2 से बराबरी पर छूटा। इसके अलावा एक अन्य मैच में पेरू ने लगातार छह मैचों मे हार अपनी हार का सिलसिला तोडते हुए उरूग्वे को 1-0 से हराया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें