भारत समाचार
विश्व चैपियनशिप में जय भगवान बाहर

भगवान ने मिलान से पीटीआई से कहा कि मै बहुत निराश हूं। यह हार मेरे लिए करारा झटका है। क्योकि मैने अपनी तरफ से हर संभव कोशिश की थी। मुझे इतने कम अंक की आशा नहीं थी। यह दिल तोडने वाली हार है। लेकिन मे भविष्य में अच्छा करने की कोशिश करूंगा। राष्ट्रिीय कोच गुरबख्श सिंह संघू ने कहा कि जर्मन मुक्केबाज के अच्छे रक्षण से पार पाना आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि बुरहार्ड ने अपना अच्छी तरह से बचाव किया और जय ने अपर कट से कोशिश की लेकिन वह स्कोर नहीं बना पाया। पहले दौर में 2-5 से पिछडने के बाद जय ने दूसरे दौर के बाद अंतर 3-5 कर दिया लेकिन वह अंतिम तीन मिनट में कोई अंक नहीं बना पाये जबकि बुरहार्ड ने इस बीच चार अंक बनाये।










