कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जसवंत की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार की

नई दिल्ली, 9 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित वरिष्ट नेता जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात सरकार के प्रतिबंघ को चुनौती देने वाली उसकी याचिका सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर ली। जसवंत सिंह ने अपनी याचिका मे कहा है कि गुजारात सरकार द्वारा उनकी किताब पर प्रतिबंघ लगाना उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मूल अघिकार का हनन है। उच्चातम न्यायालय इस याचिका पर अब 20 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। गुजरात में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस चर्चित किताब पर यह कहते हुए प्रतिबंघ लगा दिया था कि यह राष्ट्रीय हितों के खिलाफ है। हालांकि गुजरात हाईकोर्ट ने इस प्रतिबंघ का समाप्त करेन की मांग करने वाले कुछ संगठनों की अपील पर फैसला देते हुए इस बारे में जारी सरकारी सूचना को निरस्त कर दिया था। किताब पर लगी रोक हटाने का आदेश दिया था। राज्य सरकार के वकील हेमन्तिका वाही ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति उल्तमस कबीर और न्यायमूर्ति साइरिक जोसेफ की दो सदस्यीय खंडपीठ को बताया कि राज्य सरकार गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दायर करने पर विचार कर रही है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें