कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पायलटों की मांगे अनुचित: नरेश गोयल

मुंबई, 9 सितंबर। जेट एयरवेज के प्रमुख नरेश गोयल ने पायलटों के सामूहिक अवकाश को गैर कानूनी बताया है और उनसे काम पर लौटने की अपील की है। गोयल ने बताया कि पायलटों का इस तरह से सामूहिक अवकाश पर चले जाना कंपनी के नियमों के खिलाफ है और कानून के खिलाफ भी। गोयल ने पायलटों से कहा कि वे काम पर लौट आएं। वहीं पायलटों के नेता कौशिक ने कहा कि जब तक पायलटों की बर्खास्तगी रद्द नहीं होती तब तक पायलट काम पर नहीं लौटेंगे। इस बीच पायलटों की इस हडताल को राष्ट्रीय स्तर की आठ यूनियनों ने समर्थन देने की घोष्ाणा की है। 174 उडाने रद्द पायलटों के हडताल पर चले जाने के कारण जेट एयरवेज ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बंगलुरू समेत कई अन्य जगहों से 174 उडनें रद्द कर दी हैं। आज कंपनी प्रशासन ने आठ पायलटों को बर्खास्त भी कर दिया है हालांकि कंपनी ने मात्र दो पायलटों को बर्खास्त किए जाने की पुष्टि की है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें