कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ग्रामीणौं को ऋण के लिए नियुक्त होंगे व्यापार संवाददाता

पित्रा (त्रिपुरा), 9 सितंबर। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) जल्द ही गांवों में बैंकिंग सुविधाएं मुहैया करान के लिए व्यापार संवाददाताओं की नियुक्ति करेगा। बैंकों के लिए ये संवाददाता एनजीओ, स्वयं सहायता समूह, सहकारी, वित्तीय सस्थाएं. सेवानिवृत्त शिक्षक और सरकारी कर्मचारियौं में चुने जाएंगे। रिजर्व बैंक की उप गवर्नर उषा थोराट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरबीआई ने गांवों में बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए हैं। थोराट ने दक्षिणी त्रिपुरा के सूत्रधार, चौधरी सहित सैकडों ग्रामीणों को कहा, चिंता करने की कोई बात नहीं है, बैंक आपके पास आएगा, बैंक आपको ऋण के अलावा बैंकिंग सुविधाएं भी मुहैया कराएगा। चौधरी ने एक साल पहले मुर्गीपालन फार्म ख्रोलने के लिए उदयपुर के एक बैंक में पचास हजार के ऋण के लिए प्रयास किया था, लेकिन बैंक ने ऋण देने से यह कहकर मना कर दिया कि उनके पास कोई गारंटर नहीं है। इस पर थोराट ने कहा, बैंक को पचास हजार तक के ऋण लेने वाले व्यक्ति से गारंटर के लिए नहीं कहना चाहिए। अगरतला से 70 किलोमीटर दूर पहाणी क्षेत्र के एक गांव में सभा के दौरान थोराट ने कहा, पूरे देश में 565,000 गांवों में बैंकिंग नेटवर्क स्थापित करना संभव नहीं है, लेकिन आरबीआई प्रत्येक जगहों पर बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाना चाहता है, वह प्रत्येक जगहों पर बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाना चाहता है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें