कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कॉरपोरेट ट्राफी पर एयर इंडिया रेड का कब्जा

बेंगलूर, 9 सितंबर। एयर इंडिया रेड ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एयर इंडिया ब्लू को 93 रन से हराकर पहली बीसीसीआई कॉरपोरेट ट्राफी पर कब्जा किया। हरभजन सिंह ने एयर इंडिया रेड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जिसने "मैन ऑफ द मैच" उथप्पा की 148 गेंद पर खेली गई पारी की बदौलत आठ विकेट पर 284 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खडा किया और फिर समिति ओवरों के इस टूर्नामेंट में एयर इंडिया ब्लू को 41.5 ओवर में 191 रन पर सिमट दिया। इयर इंडिया रेड के कप्तान युवराज सिंह ने मोहम्मद कैप को 32 रन और महेन्द्र सिंह घोनी को जीरो पर लगातार गेद पर ववेलियन भेजने के बाद रीतेदर सिंह सोढी को 11 रन के रूप में तीसरा विकेट हासिल किया। एयर इंडिया ब्लू की तरफ से केवल सलामी बल्लेबाज चंदनस मदान ही गेंदबाजों को डटकर सामना कर पाए। उन्होंने 85 रन की पारी खेली जिसके लिए 126 गेंद का सामना किया तथा 9 चौके लगाए। उन्हें "मैन ऑफ द टूर्नामेंट" चुना गया। एयर इंडिया ब्लू की शुरूआत अच्छी नही रही और उसने चौथे ओवर में ही मानविंदर सिंह बिस्ला (10) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद मदान और कैप ने दूसरे विकेट के लिए 15 ओवर में 74 रन की साझेदारी की। युवराज ने ऎसे समय में खुद गेंद थामी तथा कैप का पगबाघा आउट करने के बाद घोनी को अपनी ही गेंद पर कैच करके स्कोर 3 विकेट पर 88 रन कर दिया।

अन्य खबरें

अन्य खबरें