मुंबई, 9 सितंबर। शेयर बाजार में आज रूपया डॉलर के मुकाबले 8 पैसे कमजोर होकर 48.55 रूपये प्रति डॉलर पर खुला। इसके लिए शेयर बाजार में गिरावट की आशंका को मुख्य वजह माना जा रहा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (फारेक्स)में रूपया शुरूआती कारोबार में 8 पैसे कमजोर होकर 48.55 रूपये पर खुला। रूपया मंगलवार को 48.47 के स्तर पर बंद हुआ था। फोरेक्स डीलरों के अनुसार विदेशी फंड्स से कैपिटल आउटफ्लो की आशंका से रूपए पर दबाव बना। साथ ही विदेशी बाजारों में मिलेजुले संकेतों से भारतीय बाजारों के सुस्त शुुरूआत की आशंका से भी रूपए पर दबाव बना। इंपोर्टरों से डॉलर की डिमांड से भी रूपए पर दबाव बना।