कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पेप्सी चाहिए, एसएमएस कीजिए

नई दिल्ली, 10 सितंबर। अगर आपको पेप्सी चाहिए तो एक एसएमएस कीजिए और पेप्पी आपके पास होगी। तुरंत कीमत चुकाने का भी झंझट नही। पेप्सी की कीमत आपके फोन बिल में जुडकर आ जाएगी। रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकाम) यह सुविघा मुहैया करा रही है। आरकाम की यह सुविघा फिलहाल छह महीने के लिए उपलब्घ होगी और केवल पोस्ट पेड ग्राहक ही इसका फायदा उठा सकेंगे। कंपनी ने प्री पेड ग्राहकों तक यह सुविघा पहुंचाने के लिए रिजर्व बैंक (आरबीआई) से अनुमति मांगी है। आरबीआई की मंजूरी के बाद यह सेवा प्री पेड ग्राहकों को भी मिलेगी। इस सेवा के तहत पेप्सिको कंपनी के शीतल पेय के किसी भी ब्रांड को एसएमएस कर मंगाया जा सकेगा। एक महीने बाद रिलायंस कम्युनिकेशंस इस सेवा को देश के करीब 150 शहरों में लांच कर देगी।
फोन के अलावा कंपनी अगले साल यह सुविघा वैप और वायस एक्सेस प्लेटफार्म पर उपलब्घ करा देगी। आरकाम ने इसके लिए ईक्यूब नाम की कंपनी के साथ करार किया है, जो इस पूरे बिजनेस में बुनियादी ढांचा उपलब्घ कराएगी। ईक्यूब ने इस काम को अंजाम देने के लिए पेप्सिको के साथ वितरण संबंघी करार भी किया है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें