भारत समाचार
बाल दिवस पर रिलीज होगी "पा"

सूत्रों के मुताबिक उनकी यह फिल्म खास तौर पर बच्चों को घ्यान में रखते हुए बाल दिवस पर रिलीज होगी। इस फिल्म में अमिताभ अपने बेटे अभिषेक बच्चन के बेटे की भूमिका में है। इस फिल्म में एक आदमी के भीतर बच्चो का और बच्चो के भीतर आदमी का दिमाग आ जाता है। दरअसल अमिताभ और इस फिल्म के निर्देशक बाल्की चाहते थे कि यह फिल्म बाल दिवस पर रिलीज हो। अब यह फिल्म 13 नवंबर को रिलीज हो रही है। बाल दिवस से एक दिन पहले रिलीज होने वाली यह फिल्म बच्चों के लिए एक तोहफा होगी।










