जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने पायलटों से काम पर लौटने की अपील की
Sep 10, 2009 2:11 AM
नई दिल्ली, 10 सितंबर। देश की दिग्गज एविएशन कंपनी जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने पायलटों से काम पर लौटने की अपील की है। जेट के कर्मचारियों (नॉन-पायलट विंग) ने दिल्ली में पत्रकार वार्ता में कहा कि आर्थिक मंदी के इस दौर में सब कर्मचारियों को मिलकर काम करने की जरूरत है। इन लोगों का कहना था कि वैसे ही आर्थिक मंदी के कारण व्यवसाय प्रभावित हुआ है, और इस हडताल के कारण जेट को नुकसान हो रहा है, जबकि अन्य एयरलाइनों को इसका फायदा मिल रहा है। पत्रकार वार्ता में आए कर्मचारियों में केवल 600 पायलटो के कारण बाकी हजारों कर्मचारी प्रभावित हो रहे है। जेट एयरवेज के पायलट अपने दो सहयोगियों को नौकरी से निकाले जाने को लेकर सामूहिक अवकाश पर चले गए है।