कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जेट एयरवेज बुला सकता है विदेशी पायलट

नई दिल्ली, 10 सितंबर। जेट एयरेवज के पायलटों की हडताल आज तीसरे दिन भी जारी है। आन्दोलन तेज होने की वजह से जेट एयरवेज के अघ्यक्ष नरेश गोयल ने कल (बुधवार) को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल पटेल से मुलाकात की। उनकी मुलाकात के बाद नरेश गोयल ने जेट एयरवेज में विदेशी पायलटों को बुलाये जाने के संकेत भी दिये।
उन्होंने पायलटों से मुंबई हाईकोर्ट के जजमेन्ट की पालना कर वापस काम पर लौटने की अपील की है। पायलट अपने बर्खास्त साथियों का बहाल करने की मांग पर अडे है। आन्दोलनकारी पालयटों की संख्या भी बढकर 432 हो गई है। कंपनी के पास कुल 1056 पालयट है जिनमें 760 देशी पायलट है। हडताल के चलते कंपनी को कल 20 अंतरराष्ट्रीय उडानें सहित 200 से अघिक घरेलू उडानें रद्द करनी पडी थी और आज अभी तक 74 उडानें और रद्द कर दी गई है।

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला

अन्य खबरें