भारत समाचार
धोनी पास हो सकते है : निकोनस टेटे

टेटे ने कहा कि घोनी और उनके प्रशंसकों को निराशा होने की जरूरत नहीं है, घोनी के पास दिसम्बर तक का समय अभी है। कॉलेज प्रबंघन पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि हम भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान की व्यस्तताओं को देखते हुए उनके स्त्रातक बनने में समय सीमा का बंघन नहीं रखेंगे। घोनी पांच साल के दौरान कभी भी बी कॉम की डिग्री ले सकते है। दरअसल घोनी के बी कॉम प्रथम वर्ष में फेल होने का मामला मंगलवार से सुर्खियों में बना हुआ है। घोनी ने दस साल पहले डीएवी स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की थी और पिछले साल उन्हें महसूस हुआ कि उनके पास भले ही अपार दौलत है और वे शोहरत के शिखर पर है लेकिन उनके पास कोई परीक्षा डिग्री नहीं है। इसी कारण उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज में दाखिला लिया था। परिणाम जारी करते समय कम्प्यूटर ने सभी अनुपस्थित छात्रों की लिस्ट निकाल दी, जिन्हें फेल घोषित किया गया। इसमें भारतीय कप्तान का भी नाम शामिल था।
मंगलवार को सेट जेवियर कॉलेज ने डिस्टेंस एजुकेशन के विभिन्न विषयों के सेकंड सेमिस्टर के परिणाम जारी किए, जिसमें पहले घोनी को "फेल" बताया लेकिन जब यहां के छात्रों ने कॉलेज प्रबंघन का घ्यान इस ओर आकषिर्त किया तो उसने दूसरी लिस्ट नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जिसमें घोनी को अनुपस्थित बनया गया।










