भारत समाचार
शाइनी आहूजा की जमानत दूसरी बार खारिज

कोर्ट ने शाइनी (36) की जमानत याचिका इस आघार पर खारिज की कि यह गंभीर अपराघ है और उसके खिलाफ प्रथम दृष्टया साक्ष्य मौजूद हैं। इससे पहले इसी आघार पर कोर्ट ने आठ जुलाई को शाइनी की जमानत याचिका खारिज की थी। पुलिस द्वारा अपने खिलाफ आरोप पत्र दायर किए जाने के बाद शाइनी ने पांच सितंबर को दूसरी बार जमानत याचिका दायर की थी। आर्थर रोड जेल में बंद शाइनी के खिलाफ 23 सितंबर को आरोप तय होंगे।










