कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

देना बैंक देगा सस्ता होम लोन

मुंबई, 12 सितंबर। त्यौहारी पेशकश के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने आवास ऋण (होम लोन)के नए ग्राहकों के लिए ब्याज दरों में कटौती की है। अब बैंक 30 लाख रूपये तक के आवास ऋण पर पहले और दूसरे साल 8 प्रतिशत का ब्याज लेगा। जबकि अभी तक ब्याज दर 9.75 प्रतिशत थी। बैंक की ओर से जारी बयान के अनुसार तीसरे से पांचवें साल के लिए ब्याज दर 9.5 प्रतिशत होगी। साथ ही अब 30 लाख रूपये से ज्यादा के आवास ऋण पर पहले और दूसरे साल 8.5 प्रतिशत का ब्याज लिया जाएगा। जबकि तीसरे से पांचवें साल के लिए ब्याज दर 9.5 प्रतिशत होगी। बैंक ने कहा है कि छठे साल से ग्राहक के पास फिक्स्ड या फ्लोटिंग ब्याज दरों में से चयन का विकल्प होगा। बयान के अनुसार फ्लोटिंग रेट के तहत ब्याज दर ऋण की प्रघान ब्याज दरों (पीएलआर) से 2.25 प्रतिशत कम होगी। यह दर 30 लाख रूपये तक के ऋण के लिए होगी। जबकि 30 लाख रूपये से ज्यादा के ऋण पर फ्लोटिंग दरें पीएलआर से दो प्रतिशत कम रहेंगी। बैंक की इस पेशकश का लाभ 14 सितंबर 2009 से 30 नवंबर 2009 तक आवास ऋण लेने वाले ग्राहकों को मिलेगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें