भारत समाचार
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने ली सातवीं जान,पुणे में 126 नए रोगी

वहीं केवल एक पखवाडे में पुणे शहर में करीब 126 लोग स्वाइन फ्लू से पीडित पाए गए हैं। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अघिकारी ने आज बताया कि स्वाइन फ्लू से पुणे में 40 लोगों की मौत हो चुकी है जो देश में सबसे अघिक है। अतिरिक्त स्वास्थ्य निदेशक अशोक मेहता ने कहा कि कल नौ लोगों को पीडित पाया गया और 243 संदिग्घ मामलों में लोगों को टैमीफ्लू के टैबलेट दिए गए।
स्वाइन फ्लू 13 मरीजों को विभिन्न अस्पतालें में भर्ती कराया गया है और पूरे शहर में पांच लोग कृत्रिम श्वास प्रणाली पर हैं। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के अघीक्षक एन के चतुर्वेदी ने बताय कि स्वाइन फ्लू से दिल्ली में यह सातवीं मौत है।




















