कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

16 सितंबर को खुलेगा पिपावाव का आईपीओ

नई दिल्ली, 12 सितंबर। जहाज बनाने वाली निजी क्षेत्र की कंपनी पिपावाव शिपयार्ड लिमिटेड अपने कारोबार विस्तार के लिए प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम(आईपीओ)लेकर आ रही है जो 16 सितंबर को खुलेगा। कंपनी के प्रवर्तकों में से एक स्किल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यकारी अघ्यक्ष पी. कृष्णमूर्ति ने यहां बताया कि 10 रूपए अंकित मूल्य के शेयर की कीमत 55 से 65 रूपए के बीच होगी। उन्होने बताया कि यह आईपीओ 18 सितंबर को बंद होगा और इसके जरिए 450 करोड रूपए से 512 करोड रूपए जुटाने की योजना है। उन्होंने बताया कि कंपनी को चार जहाज का ऑर्डर मिल चुका है और पहला जहाज अगले वर्ष अप्रैल में संबंघित कंपनी को सौपा जाएगा। उन्होंने बताया कि स्किल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और निर्माण व इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज पुंज लॉएड की संयुक्त उपक्रम वाली इस कंपनी की आईपीओ के जरिए 12.8 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें